This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Benefits of Using Wheatgrass Powder in Hindi | वेट लॉस और स्किन केयर में चमत्कारिक असर दिखाता है व्हीटग्रास पाउडर

Weight Loss
Written by - Kavita Upretiअंतिम अपडेट: Aug 15, 2023
Benefits of Using Wheatgrass Powder in Hindi | वेट लॉस और स्किन केयर में चमत्कारिक असर दिखाता है व्हीटग्रास पाउडर
Likes5 Likes|
Read time7 min

प्रकृति ने हमारे स्वास्थ्य के अनुरूप कई ऐसी चीजों की व्यवस्था की है जो अपने आप में पूर्ण औषधि की तरह काम करती हैं. व्हीटग्रास पाउडर उनमें से एक है जो विटामिन, खनिज, अमीनो एसिड और एंजाइम्स सहित अन्य ज़रूरी पोषक तत्वों से भरी हुई एक ऐसी संजीवनी बूटी है जिसका प्रयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने से लेकर कैंसर के इलाज़ में भी किया जाता है. भारत में सदा से इन्हें गेंहू के जवारों के रूप में पूजाघर में स्थान दिया गया है क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी गुणों से भरे हैं.

जवारों या व्हीटग्रास का पाउडर एक बेहतरीन प्राकृतिक हेल्थ सप्लिमेंट है जिसके नियमित प्रयोग से आप बढ़े हुए वजन को आसानी से कम कर सकते हैं साथ ही इससे त्वचा को भीतरी पोषण मिलता है जिससे स्किन सेल्स पुनर्जीवित होते हैं और त्वचा में नयी चमक आती है.

हालांकि बाज़ार, वजन कम करने का दावा करने वाले महंगे केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स से भरा हुआ है जिनसे अक्सर उम्मीद के मुताबिक फायदा भी नहीं मिल पाता। ऐसे में व्हीटग्रास पाउडर का इस्तेमाल इस समस्या का सबसे बढ़िया प्राकृतिक और केमिकल फ्री समाधान है.

इसे भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद मां के लिए तनाव से उबरने और जल्द ठीक होने के 5 टिप्स

इस आर्टिकल में हम आपको वेट लॉस और स्किन केयर के लिए व्हीटग्रास पाउडर को प्रयोग करने के 5 असरदार तरीके और उन से जुड़े फ़ायदों के बारे में बताएँगे.

व्हीटग्रास पाउडर क्या होता है? (What is Wheatgrass Powder in Hindi)

व्हीटग्रास पाउडर गेहूं के दानों को उगा कर बनाया जाता है. इन दानों को मिट्टी में बो देने के बाद जब पौधे बढ्ने लगते हैं तो 3 इंच की हाइट पर उन्हें जड़ से थोड़ा ऊपर काट लिया जाता है. इन्हें फिर छाया में सुखा कर, पीस कर शुद्ध पाउडर बनता है जिसे कैप्सूल, टैबलेट या पाउडर के रूप में प्रयोग किया जाता है.

व्हीटग्रास पाउडर इस्तेमाल करने के फ़ायदे (Benefits of Using Wheatgrass Powder in Hindi)

विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट, अमीनो एसीड्स और आसानी से अब्सॉर्ब होने वाले एंजाइम से भरपूर व्हीटग्रास पाउडर एक सम्पूर्ण हेल्थ सप्लिमेंट है. व्हीटग्रास पाउडर के सभी गुणों में से सबसे बड़ा फायदा ये है इसमें क्लोरोफिल होता है. ये वही तत्व है जिससे पौधों को हरा रंग मिलता है. क्लोरोफिल शरीर के डीटौक्सिफिकेशन के अलावा लीवर को मजबूत बनाने और डाइज़ेशन में सुधार के लिए चमत्कारिक रूप से लाभकारी है. कुल मिला कर अनगिनत फ़ायदों वाला व्हीटग्रास पाउडर हमारे लिए एक सुपरफूड है.

इस आर्टिकल में आगे आपको बताएँगे, रोज़मर्रा की लाइफ में व्हीटग्रास पाउडर को इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके.

व्हीटग्रास पाउडर इस्तेमाल करने के तरीके (How to use Wheatgrass Powder in Hindi)

व्हीटग्रास पाउडर को कई तरह से प्रयोग किया जा सकता है लेकिन यहाँ हम आपको बताएँगे इसके प्रयोग के कुछ आसान तरीके जिनमें पहला है,

पानी या जूस में मिलाकर (Mix with Water or Juice)

आप अपने दिन की शुरुवात इस हैल्थ ड्रिंक से कर सकते हैं जिसके लिए एक गिलास पानी या जूस में एक से दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर को मिला लें और सुबह सुबह खाली पेट पी लें. यह दिन भर के लिए आपके शरीर को ऊर्जा देगा और अंदर से रिवाइटिलाइज़ करने में मदद करेगा.

स्मूदी में मिलाएँ (Mix in Smoothies)

आप अपनी पसंद की स्मूदी बनाते वक़्त उसमें एक से दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर मिलाएँ और अच्छे से फेट कर मिक्स कर लें. ढेर सारे फाइबर वाला व्हीटग्रास पाउडर पेट को साफ रखने में भी मदद करता है और डाइजेशन को मजबूत करता है.

व्हीटग्रास शॉट (Wheatgrass Shot in Hindi)

इसके प्रयोग का और भी आसान तरीका है व्हीटग्रास शॉट. इसके लिए एक चम्मच व्हीटग्रास पाउडर को थोड़े से पानी में मिलाएं और इसे शॉट की तरह पियें. न्यूट्रीएंट्स से पैक्ड ये शॉट आपको तुरंत एनर्जी और वाइटिलिटी देता है.

सीज़निंग की तरह प्रयोग करें (Using wheatgrass as seasoning in Hindi)

सूप, सलाद और अन्य व्यंजनों में स्वाद को बढ़ाने के लिए आप व्हीटग्रास पाउडर को ऊपर से सीज़निंग की तरह छिड़क सकते हैं. इससे ना केवल स्वाद बढ़ेगा बल्कि भोजन की गुणवत्ता और पोषक तत्वों में भी बढ़ोत्तरी होगी.

व्हीटग्रास की चाय (Wheatgrass tea in Hindi)

न्यूट्रीएंट्स रिच व्हीटग्रास चाय आपकी कैफीन युक्त चाय का एक बढ़िया विकल्प हो सकती है. अपने रूटीन में इसे शामिल करने के लिए एक से दो चम्मच व्हीटग्रास पाउडर को 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में भीगने दें और फिर छान कर प्रयोग करें. यह चाय आपके मेटाबोलिज़्म और डाइज़ेशन को बढ़ाती है जिससे वजन घटाने में बेहद मदद मिलती है.

व्हीटग्रास पाउडर को कम मात्रा से शुरू करना चाहिए और धीरे-धीरे इसकी खुराक को बढ़ाएँ. हमेशा शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का ऑर्गैनिक व्हीटग्रास पाउडर ही खरीदें जिसमें गेंहू उगाने के लिए पेस्टिसाइड्स का प्रयोग ना किया गया हो. इस तरह के व्हीटग्रास पाउडर को अपनी रूटीन डाइट में शामिल करने से आपके अंदरूनी स्वास्थ्य में बेहतरी आती है जिससे त्वचा का भी कायाकल्प होने लगता है.

माइलो व्हीटग्रास पाउडर, बिना किसी पेस्टिसाइड् के प्रयोग से उगाये गए बेस्ट क्वालिटी के गेंहू के दानों से बना है जिसकी पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि लंबे समय तक इसके गुणों को प्रिज़र्व किया जा सके. कुल मिला कर, आपके वेट लॉस और स्किन केयर के लिए यह एक सुरक्षित और असरदार ऑर्गैनिक प्रोडक्ट है.

अच्छे स्वास्थ्य और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए व्हीटग्रास पाउडर का नियमित इस्तेमाल एक बढ़िया विकल्प है. न्यूट्रीएंट्स से भरपूर इस नैचुरल सप्लीमेंट को आप भी आज़मा कर देखें और आप खुद महसूस करेंगे कि अच्छे स्वास्थ्य के साथ वेट लॉस और स्किन केयर का यह एक बेहद असरदार तरीका है.

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Kavita Upreti
Kavita Upreti

Related Articles

Questions about this article

  • trying to conceive

    वेट लॉस ?

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.